फर्रुखाबाद : 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जेई को रंगे हाथ पकड़ा

जनपद फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुगौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर अजीत राजपूत को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

नए बिजली कनेक्शन के बदले मांगी थी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक महिला उपभोक्ता ने बिजली विभाग में नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि कनेक्शन जारी करने के एवज में जेई द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। परेशान उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एंटी करप्शन ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते समय ही जेई को दबोच लिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

उपभोक्ताओं की शिकायतों पर शुरू हुई विधिक प्रक्रिया

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उपकेंद्र पर घरेलू कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगवाने और विद्युत लाइन शिफ्ट कराने जैसे कार्यों के लिए काफी समय से अनियमितताओं की शिकायतें आ रही थीं। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद आरोपी जेई के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें