Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में आगामी 21 अक्टूबर, बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कृपा से ‘श्री भरत मिलाप समिति’ के तत्वावधान में भव्य श्री राम भरत मिलाप का आयोजन पुरानी गल्ला मण्डी चौराहा पर सायं 05:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक किया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान राम और भरत के अलौकिक प्रेम एवं मिलन के साक्षी बनेंगे।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजेगी काव्य महफ़िल
भरत मिलाप के उपलक्ष्य में उसी दिन रात्रि 09:00 बजे से सी.पी. गेस्ट हाउस में ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन होगा। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से नामचीन कवि और साहित्यकार अपनी रचनाओं से समां बांधेंगे। आमंत्रित कवियों में साक्षी तिवारी (प्रतापगढ़), शशि श्रेया (लखनऊ), राजकिशोर राज (ग्वालियर), कमलेश जैन वसंत (अलवर), मनोज चौहान (मैनपुरी), अजीत शुक्ला (हरदोई), पवन बाथम, सुनीत सिद्धार्थ व देवेश दीक्षित ‘देव’ (कायमगंज) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही ख्यालकलाकार ईशाक भाई (झांसी) और शोहरत भाई (खुर्जा) की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

समिति एवं प्रबुद्धजनों ने की उपस्थिति की अपील
आयोजन समिति के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डॉ० मिथलेश अग्रवाल, डॉ० शरद गंगवार, अनुराधा दुबे तथा डॉ० विकास शर्मा, रामप्रकाश यादव, पवन कुमार गुप्ता, बालकराम यादव, अभिषेक अग्रवाल, डा० प्रमोद गुप्ता, नीरज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कौशल किशोर भारद्वाज, संजीव गुप्ता, सुबोध गुप्ता (मंसाराम), मुकेश वर्मा (बुलाकी), संजीव अग्रवाल, लखपति सक्सेना, नीरज गुप्ता (पिंटू), पवन कौशल, प्रतीक कौशल, रजनेश यादव, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता (अताईपुर वाले), आलोक गुप्ता, प्रवीण यादव, प्रवेश सक्सेना, अमित राठौर (पिंटू), विजय अग्रवाल, शैलेश गंगवार, कैलाश राठौर, सचिन रस्तोगी, अनिल शाक्य, दिनेश बाथम, दिनेश यादव, संजय गुप्ता, कमलेश गुप्ता व गोपाल गुप्ता ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और धर्मप्रेमियों से इस भव्य आयोजन में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

























