Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा के प्रतिष्ठान पर आगामी स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और आगे की कार्ययोजना तय की गई।

घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव आगामी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर पहुंचने और स्नातक व शिक्षक मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का विनम्र निवेदन करने की अपील की।
बूथ स्तर पर रणनीति और प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने पोलिंग बूथ अनुसार रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर नगर महामंत्री राष्ट्रवादी अमर गुप्ता, पूर्व प्रधान होरी लाल मिश्रा, ओंकारेश्वर पाठक, सियाराम कोरी और मेंहदीबाग सभासद उत्तम कोरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























