फर्रुखाबाद : कायमगंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शैक्षणिक संस्थानों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने – प्रबंधक डॉ. विकास शर्मा ने दिया अनुशासन का संदेश

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली गईं, जिनमें बच्चों और नागरिकों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

झंडारोहण और नि:शुल्क शिक्षा का ऐलान

के.एस.आर इंटर कॉलेज कंपिल, जनता इंटर कॉलेज रशीदाबाद और शिव ज्ञान मंदिर हाईस्कूल कायमगंज में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। तीनों विद्यालयों के प्रबंधक, वरिष्ठ भाजपा नेता व चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को अनुशासन और कठोर परिश्रम का संदेश दिया। साथ ही, जनता इंटर कॉलेज रशीदाबाद में डॉ. शर्मा ने एक निर्धन व होनहार दिव्यांग बालिका को विद्यालय परिवार की ओर से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की सराहनीय घोषणा भी की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गरिमामयी उपस्थिति

तीनों शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रामऔतार दीक्षित, होरी लाल मिश्रा, रामाधार पांडे, पूर्व प्रधान अवधेश दुबे, राजेश तिवारी, प्रधानाचार्य रचना उमराव, प्राचार्य दीनदयाल और अमरनाथ शुक्ला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें