🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
“अनेकता में एकता ही हमारी शान है,
इसीलिए मेरा भारत देश महान है।”
समस्त देशवासियों एवं सम्मानित नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

आजादी का यह पावन पर्व हमें अपने उन वीर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अप्रतिम त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अनगिनत संघर्षों के बदौलत आज हम खुले आसमान के नीचे आजादी की सांस ले रहे हैं।
आइए, इस राष्ट्रीय पर्व पर हम सब मिलकर अपने देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करने का संकल्प लें। अपने क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।
सप्रेम शुभकामनाओं सहित:
जुनैद मम्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 1
उमर खुर्शीद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
कायमगंज, फर्रूखाबाद
























