फर्रूखाबाद : कायमगंज में ‘समरसता कलश यात्रा’ का भव्य स्वागत – संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मंगलवार को जनपद फर्रूखाबाद के कायमगंज नगर में ‘समरसता कलश यात्रा’ का भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा बेहद उत्साह व आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है। संत रविदास जी की पवित्र जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से पावन माटी लेकर जब यह कलश यात्रा नगर में पहुंची, तो पूरा वातावरण भक्ति और समरसता के भाव से सराबोर हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

समानता और सामाजिक समरसता का दिया प्रेरणादायी संदेश

यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधारक विचारों पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने जीवन भर समाज में समानता, आपसी भाईचारे और भेदभाव से मुक्त मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज के दौर में भी पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

विभिन्न स्थानों पर हुआ अभिनंदन, फर्रूखाबाद की ओर हुई रवाना

नगर की कोतवाली के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, अशोक वर्मा, राष्ट्रवादी अमर गुप्ता, सागर दुबे, सभासद उत्तम कोरी, सुमित कोरी, अनीता गंगवार और उर्मिला सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं बाल्मीकि मंदिर व चिलांका में पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील चक व प्रेमनगर में सभासद सियाराम कोरी ने अभिनंदन किया। कायमगंज में भ्रमण के बाद यह यात्रा फर्रूखाबाद की ओर रवाना हो गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया और जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें