जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित सब्जी मंडी के ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल की अगुवाई में भारी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हुए। मौका था परम पूज्य दानवीर भामाशाह जी की जयंती का। सभी पदाधिकारियों ने भामाशाह जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस दौरान पूरा माहौल ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

सीनियर व्यापारियों का बढ़ा मान, पहनाई गई माला
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि युवा व्यापारियों ने बुजुर्ग और सीनियर व्यापारियों का माला पहनाकर सम्मान किया। संगठन की तरफ से क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों—सर्वेश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, संजय रस्तोगी और सुभाष बंसल जी को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। युवाओं ने कहा कि सीनियर व्यापारियों का अनुभव ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उनके बिना व्यापार की तरक्की अधूरी है।
भामाशाह का त्याग और सीएम योगी का बड़ा फैसला
युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी ने भामाशाह जी के जीवन की गौरव गाथा सुनाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने महाराणा प्रताप की सेना के लिए अपना सब कुछ दान कर दिया था। वहीं, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के प्रयासों से अब उत्तर प्रदेश सरकार अगले 3 साल तक भामाशाह जी की जयंती को पूरे प्रदेश में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस फैसले से व्यापारियों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप सक्सेना ने किया और जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने सभी को बधाई दी।



















