फर्रुखाबाद : कायमगंज में पिछले चार दिनों में चोरों ने दूसरी परचून की दुकान को बनाया निशाना – लाखों का माल पार

बुधवार की रात किसी पहर जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पितौरा-अचरा मार्ग पर ‘जमजम किराना स्टोर’ को चोरों ने अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे से नकाब लगाकर (दीवार काटकर) प्रवेश किया और बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार को घटना की जानकारी हुई, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कायमगंज
कायमगंज

सिगरेट, पान मसाला और नकदी पर हाथ साफ

पीड़ित दुकानदार मोहम्मद अलीश के अनुसार, चोरों ने दुकान से कीमती सामान चुन-चुन कर चोरी किया है। लगभग 40 हजार रुपये की सिगरेट, 60 हजार रुपये के ब्रांडेड पान मसाले (रजनीगंधा, कमला पसंद, सिग्नेचर) और बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ली गई। इतना ही नहीं, चोरों ने गल्ले (गोलक) में रखे 1700 रुपए नकद भी नहीं छोड़े। कुल मिलाकर चोरी समान सहित लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

व्यापारियों में भारी रोष

हैरानी की बात यह है कि कायमगंज में पिछले 4 दिनों के भीतर यह चोरी की दूसरी वारदात है। इससे पहले सोमवार को पृथ्वी दरवाजा निवासी ऋषि अग्रवाल की परचून की दुकान में भी चोरी हुई थी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है वहीं उन्होंने चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

पुलिस ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी ने बताया कि चोरी के ताजा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि ऋषि अग्रवाल के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम रात भर गश्त कर रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें