फर्रुखाबाद : पूर्व सपा विधायक के घर हुए ब्लास्ट में घायल पूर्व प्रधान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत

फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और सजा याफ़त विजय सिंह के आवास पर बीते 17 मार्च को हुए रहस्यमयी विस्फोट ने अब एक दुखद मोड़ ले लिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व प्रधान भैया लाल (उदय प्रताप सिंह) की मंगलवार रात कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। भैया लाल मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के निवासी थे। शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है, जिससे उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

धमाके से हिल गया था पूरा मोहल्ला

यह भीषण विस्फोट 17 मार्च की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा मोहल्ले में स्थित पूर्व विधायक के बेसमेंट में हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहल उठे। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मकान की दूसरी मंजिल तक का लिंटर उड़ गया, खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए और दरवाजे तक चौखट से उखड़ गए। इस हादसे में पूर्व विधायक के दो बेटों समेत कुल छह लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ATS और फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि धमाके के बाद फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और एटीएस (ATS) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया था और नमूने एकत्र किए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित सभी छह घायलों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। वर्तमान में विधायक के बेटों का इलाज लखनऊ में चल रहा है, वहीं भैया लाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाके के बाद सियासत तेज, सपा डेलिगेशन पहुंचा घटनास्थल पर – उठाए पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें