फर्रुखाबाद : कायमगंज में बेकाबू ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत – रिपोर्ट दर्ज

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी हरिपाल सिंह का 28 वर्षीय पुत्र राजेश अपने साथियों के साथ मजदूरी करके घर लौट रहा था। सभी लोग ईद्गाह की तरफ से चार पहिया लकड़ी के ठेले पर बैठकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ठेला वेलकम गेस्ट हाउस के पास पहुँचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे आलू लदे ट्रैक्टर (UP76W0375) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की गई जान

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला पहिया फट गया और राजेश सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए राजेश के ऊपर से भारी भरकम ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में अमृतपाल निवासी पथरा मई का आलू लदा हुआ था।

परिवार का इकलौता सहारा और भूखमरी का संकट

मृतक राजेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे उसकी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता हरिपाल सिंह ने बताया कि राजेश की मौत से उनके घर का चिराग बुझ गया है और अब पूरे परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

फर्रुखाबाद : कायमगंज में मजदूरी करके वापस घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत – तीन बेटों के सर से उठा बाप का साया

Leave a Comment

और पढ़ें