फर्रुखाबाद : घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामनिवास के 32 वर्षीय पुत्र लखन कश्यप के रूप में हुई है। जो रात को अपने घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहा था। बताया जा रहा है कि हमलावर ने किसी धारदार हथियार से लखन पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो रजाई हटाते ही सबकी रूह कांप गई—लखन का शव खून से लथपथ पड़ा था।

मोहम्मदाबाद
मृतक लखन कश्यप का फाइल फोटो

प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश? पुलिस खंगाल रही मोबाइल लोकेशन

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार अजय वर्मा,कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला व हलका इंचार्ज अखिलेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल फोटोग्राफी का वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पीटीसी टीम आसपास के एक्टिव मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रैक कर रही है। मौके से पुलिस को एक जोड़ी चप्पल और एक गमछा भी मिला है, जो शायद कातिल का हो सकता है। शक जताया जा रहा है कि हमलावर रात के अंधेरे में पहले से ही कहीं घात लगाकर बैठा था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

गांव के ही युवक पर हत्या का शक, पहले भी दी थी धमकी

मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक का गांव की ही एक महिला से संबंध को लेकर लखन के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। आरोपी ने कई बार लखन को जान से मारने की धमकी भी दी थी। लखन चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। वह खेती-बाड़ी कर अपने माता-पिता और भाई-बहनों का सहारा बना हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें