फर्रुखाबाद : पूर्णागिरि से दर्शन करके लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित मोहल्ला कसरट्टा (ग्वाल टोली के पास) के रहने वाले विक्रम गुप्ता उर्फ टिल्लू के साथ एक भीषण हादसा हो गया। बता दें कि टिल्लू पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने के बाद गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के दलेलापुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टिल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोस्त घायल, परिवार में मचा चीख-पुकार

इस हादसे में टिल्लू के साथ बाइक पर पीछे बैठे उनके दोस्त आकाश श्रीवास्तव भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीछे से आ रहे अन्य साथियों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विक्रम (टिल्लू) को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर टिल्लू के घर पहुँची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अविवाहित था और अपने पीछे दुखी परिवार छोड़ गया है।

कमलागंज में सड़क हादसे में शिक की मौत

कमलागंज कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज-जहानगंज मार्ग पर शौच के लिए गए एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें