फर्रुखाबाद : नवरात्र से पहले मिलावटखोरों पर चला FSDA का डंडा, सिंघाड़ा आटा और सेंधा नमक के लिए सैंपल – मचा हड़कंप

आगामी चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए जनपद फर्रुखाबाद में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

आवास विकास में छापेमारी, नामी ब्रांड्स के लिए नमूने

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम सबसे पहले लोहिया नगर, आवास विकास पहुंची। यहां रितेश महेश्वरी के खाद्य प्रतिष्ठान पर जांच की गई। टीम ने व्रत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सिंघाड़ा आटा और शिव ओम ब्रांड के सेंधा नमक के नमूने सील किए। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्रद्धालुओं को शुद्ध सामग्री मिल रही है या नहीं।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

मंदिरों के पास हड़कंप, दुकानदारों को सुधार नोटिस

प्रशासन की टीम यहीं नहीं रुकी टीम ने शहर के प्रसिद्ध बढ़पुर मंदिर और गुड़गांव मंदिर के आसपास स्थित 21 दुकानों का सघन निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। साफ-सफाई और मानकों की अनदेखी करने पर एक दुकानदार को ‘सुधार नोटिस’ जारी करने की सिफारिश की गई है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जनता की सेहत के साथ समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें