फर्रुखाबाद : 3 स्लीपर बसें और 6 ट्रक सीज, वसूला लाखों का जुर्माना

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के सख्त आदेशों के बाद जिले के परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। एआरटीओ-प्रवर्तन (ARTO Enforcement) सुभाष राजपूत ने अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से डग्गामार वाहन स्वामियों और नियम तोड़ने वाले चालकों में अफरा-तफरी मच गई। चेकिंग के दौरान कुल 9 वाहनों को सीज किया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

राजस्थान की बस का बरेली कनेक्शन: सस्पेंड RC के साथ ढो रही थी सवारियां

कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाला मामला बरेली से आ रही एक स्लीपर बस का मिला। जब एआरटीओ ने बस के कागजात चेक किए, तो पता चला कि इस बस का रजिस्ट्रेशन (RC) राजस्थान में पहले ही सस्पेंड (निलंबित) किया जा चुका था। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस बस पर प्रशासन ने 93 हजार रुपए का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका और उसे रोडवेज बस अड्डे पर खड़ा करवा दिया। इसके अलावा दो अन्य बसों को बिना परमिट और टैक्स चोरी के आरोप में सीज किया गया है, जिन पर क्रमशः 58 हजार और 16 हजार रुपए का दंड लगाया गया है।

ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर कड़ा प्रहार: 6 ट्रक भी हुए सीज

सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले ओवरलोड ट्रकों पर भी विभाग की पैनी नजर रही। माल की ओवरलोडिंग करते पाए गए 3 ट्रकों को पकड़कर उन पर 1.15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। सिर्फ ओवरलोडिंग ही नहीं, बल्कि सरकार को राजस्व का चूना लगाने वाले 3 अन्य ट्रकों को भी बकाया टैक्स न भरने के कारण सीज कर दिया गया है। इन ट्रकों पर लगभग 1.55 लाख रुपए का टैक्स बकाया था।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: आगे और भी होगी सख्त कार्रवाई

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सरकारी राजस्व के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी डग्गामार बसों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध परिवहन संचालकों में खलबली मची हुई है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें