फर्रुखाबाद : खेत में लगा ट्रांसफार्मर अराजक तत्वों ने गिराया, किसान को भारी नुकसान – पुलिस जांच में जुटी

जनपद  फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव बरझाला में अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के ही निवासी रामवीर सिंह के पुत्र स्वदेश कुमार ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके खेत में ‘रामकमल एंड कंपनी’ का निर्माण कार्य चल रहा है। बिजली आपूर्ति के लिए एक ट्रांसफार्मर लगा था। पीड़ित के जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रांसफार्मर को खंभे से नीचे गिरा दिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तेल बहने से हुआ नुकसान, बिजली विभाग को दी सूचना

घटना के बाद ट्रांसफार्मर से भारी मात्रा में तेल रिसकर खेत में फैल गया है, जिससे किसान को आर्थिक क्षति हुई है। स्वदेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग को मामले से अवगत करा दिया है। ट्रांसफार्मर गिरने से निर्माण कार्य में भी बाधा आ रही है।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की मांग

आपको बता दें कि यह घटना 1 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। किसान ने स्वदेश ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें