फर्रुखाबाद : VHP ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, किया जोरदार प्रदर्शन – ‘देशद्रोही मानसिकता’ का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद के कायमगंज में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन सब्जी मंडी जवाहरगंज स्थित कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों तक पहुंचा।

कायमगंज
कायमगंज

विदेश में बयानबाजी से देश की छवि को नुकसान – VHP

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राहुल गांधी द्वारा विदेश जाकर भारत के खिलाफ दिए गए बयानों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में हुए ‘AI इम्पैक्ट समिट’ जैसे वैश्विक मंचों पर कांग्रेस नेताओं के बयानों ने पूरे देश को शर्मसार किया है।

कायमगंज
कायमगंज

‘यह देशद्रोही सोच है’ – कार्यकर्ताओं का बड़ा बयान

VHP कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयानों को ‘देशद्रोही मानसिकता’ करार देते हुए कहा कि राष्ट्र के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि भारत की एकता, अखंडता और सम्मान के खिलाफ कोई भी बयान स्वीकार्य नहीं है।

कायमगंज
कायमगंज

प्रदर्शन में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सह जिला गो रक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने किया। इस दौरान तहसील प्रमुख अंकुश चौबे, शिवमंगल कौशल, जय प्रकाश, सतीश शर्मा, अमित वर्मा और रिंकू कौशल समेत बड़ी संख्या में VHP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज

आगे भी जारी रहेगा आंदोलन – VHP की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस और उसके नेता राष्ट्र विरोधी बयान देना बंद नहीं करते हैं, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सम्मान के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष होगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें