फर्रुखाबाद में रिश्तों का कत्ल : बेटे ने डंडे से पीटकर की पिता की हत्या, हत्यारे बेटे ने बताई वजह – पुलिस ने भेजा जेल

जनपद फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र में 13 फरवरी की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बेहटा गांव में किसान सुनील कुमार की खेत में आलू खोदते समय हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

शक की सुई बेटे पर, पुलिस ने खोला राज

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के इकलौते बेटे अमन कुमार से पूछताछ की। शुरुआत में अमन ने खुद को अलग दिखाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने बेटे अमन ने ही की थी।

फर्रुखाबाद
हत्यारोपी अमन

परिवार से दूरी और जमीन का विवाद बना वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमन अपने पिता और मां से अलग, चाचा अनिल कुमार के साथ रहता था। अमन को शक था कि उसके हिस्से की जमीन चाचा और उनके बेटे के नाम कर दी जाएगी। इसी तनाव के चलते पिता-पुत्र के रिश्ते लगातार बिगड़ते चले गए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

शादी की बात ने बढ़ाई नाराज़गी

बताया गया कि जब अमन की शादी के लिए लोग आए, तो सुनील कुमार ने कथित तौर पर कह दिया कि उसका बेटे से कोई संबंध नहीं है। इस बात से अमन अंदर तक टूट गया और उसने अपने पिता से बदला लेने की ठान ली। यही गुस्सा आगे चलकर हत्या की वजह बना।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

खेत में रची गई हत्या की साजिश

घटना वाले दिन अमन पहले ही मोटरसाइकिल से खेत पहुंच गया। जैसे ही सुनील कुमार आलू खोदने लगे, अमन ने पीछे से डंडे से हमला कर दिया। मौके पर ही सुनील कुमार की मौत हो गई। वारदात के बाद अमन ने डंडा काली नदी किनारे जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस की टीम ने किया खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह हत्या व थानाध्यक्ष राजेश राय, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक संत कुमार की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला सुलझाया। आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खून से लथपथ मिला किसान का शव, परिजनों का हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment

और पढ़ें