फर्रुखाबाद : रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम – जांच में जुटी पुलिस

गुरुवार की सुबह फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सहसा जगदीशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे टॉवर वैन चालक ने पोल संख्या 157/19 और 157/18 के बीच ट्रैक पर शव पड़ा देखा, जिसके बाद रेलवे और पुलिस महकमे को सूचना दी गई।

नवाबगंज
नवाबगंज

मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे टीम

सूचना मिलते ही शमशाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर ने मेट सुरेंद्र को मौके पर भेजा। नवाबगंज पुलिस, शमशाबाद पुलिस और डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव के पास एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। डायल 112 की टीम ने मोबाइल को चार्ज कर जानकारी जुटाई।

नवाबगंज
मृतक गिरजा शंकर का फाइल फोटो

मोबाइल और हाथ पर लिखे नाम से पहचान

पुलिस ने मोबाइल फोन और मृतक के हाथ पर लिखे नाम के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक का नाम गिरजा शंकर (19) पुत्र भगवानदास निवासी नगला हीरासिंह बताया गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और स्थानीय निरमा कंपनी में फेरी लगाकर काम करता था।

नवाबगंज
नवाबगंज

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुहागा बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। पिता भगवानदास और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बात की।

नवाबगंज
नवाबगंज

मानसिक तनाव की आशंका

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें