फर्रुखाबाद : रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद नगर में रेलवे कर्मचारी सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां सुखदेवी ने आरोप लगाया है कि बहू ने शराब छुड़ाने की दवा बताकर सुनील को ज़हरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।

शमशाबाद
शमशाबाद

ड्यूटी से लौटते ही बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार ड्यूटी से लौटे थे, तभी पत्नी से फिर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें दवा के नाम पर ज़हर दिया गया। शमशाबाद लौटते समय रास्ते में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को बताया कि पत्नी ने ज़हर पिलाया है।

शमशाबाद
शमशाबाद

सरकारी अस्पताल ने किया इनकार, निजी नर्सिंग होम में तोड़ा दम

परिजन सुनील को पहले सीएचसी शमशाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम करीब 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शमशाबाद
शमशाबाद

पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्दगी को लेकर हंगामा

मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पहले शव लेने से इनकार कर दिया था। बाद में थाने बुलाकर शव सुपुर्द किया गया और अंतिम संस्कार कराया गया।

शमशाबाद
शमशाबाद

पत्नी के पलटवार से नया मोड़, ससुराल पक्ष पर साजिश का आरोप

मृतक की पत्नी खुशबू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुनील की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि परिवार के लोगों ने ही साजिश रचकर उन्हें मारा है और अब उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शमशाबाद
शमशाबाद

रेलवे विभाग तक पहुंचा मामला, जांच की मांग तेज

सुनील कुमार उत्तर मध्य रेलवे फतेहगढ़ में एसएससीपी गैंग संख्या-34 में कार्यरत थे। मां सुखदेवी ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें