फर्रुखाबाद : वायरल वीडियो का असर, कम्पिल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक दबोचा

फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का तमंचे के साथ वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस में हरकत में आई।

कायमगंज
कायमगंज

मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पकड़ा गया युवक

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम कैरई में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही कपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को हिरासत में ले लिया।

कायमगंज
कायमगंज

तलाशी में .315 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक .315 बोर का अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

कायमगंज
कायमगंज

24 वर्षीय दुर्गेश सिंह के रूप में हुई आरोपी की पहचान

पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्गेश सिंह पुत्र अनार सिंह, निवासी ग्राम पलितपुरा, थाना कपिल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कपिल में विधिक कार्रवाई की गई।

कायमगंज
कायमगंज

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी दुर्गेश सिंह के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कायमगंज
कायमगंज

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी नितिन चौधरी, उप निरीक्षक धीरज कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल हनी कुमार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें