फर्रुखाबाद: CP Vidya Niketan के छात्रों ने ISRO से जुड़ी IIRS में हासिल किया विज्ञान का लाइव अनुभव

जनपद फर्रुखाबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सी.पी. विद्या निकेतन में पढ़ाई को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिले। इसी सोच के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर भेजा गया, ताकि वे नई जगहों, नई तकनीक और नए विचारों से रूबरू हो सकें।

कायमगंज
कायमगंज

ISRO से जुड़ी संस्थान में सीखा विज्ञान का असली मतलब

सी.पी. विद्या निकेतन के छात्रों का तीन दिवसीय देहरादून–हरिद्वार शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस टूर के दौरान छात्र-छात्राओं ने IIRS (Indian Institute of Remote Sensing) का भ्रमण किया, जो ISRO की सहयोगी संस्था है। यहां बच्चों ने सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल कीं। छात्रों ने वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बातचीत कर संस्थान की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

कायमगंज
कायमगंज

इस शैक्षणिक यात्रा में छात्रों ने न सिर्फ विज्ञान को समझा, बल्कि हरिद्वार दर्शन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को भी जाना। विद्यालय का मानना है कि शिक्षा के साथ यात्रा, दर्शन और व्यवहारिक ज्ञान बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है।

कायमगंज
कायमगंज

शिक्षकों की देखरेख में हुआ सफल आयोजन

यह टूर 28 जनवरी 2026 को प्रारंभ हुआ, जिसमें विद्यालय की कक्षा 8, 9 और 11 के कुल 57 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रों के साथ शिक्षक दल में विनय प्रताप सिंह, दीपांशी गंगवार, आशीष त्रिवेदी और संजीव दीक्षित मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया।

कायमगंज
कायमगंज

सफल टूर पर प्रबंधन ने जताई खुशी

विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, निदेशक श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल और प्रधानाचार्य  बाजपेयी ने इस शैक्षणिक टूर की सराहना की। उप-प्रधानाचार्य श्री दीपक जैना के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया गया।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें