फर्रुखाबाद में बजरंग दल को बड़ा झटका, जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने 100 समर्थकों संग दिया इस्तीफा

जनपद फर्रुखाबाद के विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र स्थित पटेल पार्क में उस समय हलचल मच गई जब अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके साथ करीब एक सैकड़ा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संगठन छोड़ने का ऐलान किया।

प्रदेश पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप, कार्यशैली से नाराज़गी

प्रेस को संबोधित करते हुए सनी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के कुछ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की गलत कार्यशैली और उच्च नेतृत्व तक भ्रामक सूचनाएं भेजने से संगठन के जमीनी कार्य प्रभावित हो रहे थे। हिंदूवादी और गौरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था, जिससे पूरी टीम में रोष व्याप्त था।

हिंदूवादी थे, हैं और रहेंगे” – सनी गुप्ता

जिला महामंत्री सनी गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे संगठन छोड़ रहे हैं, लेकिन हिंदू विचारधारा नहीं। उन्होंने कहा, “हम हिंदूवादी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। बहुत जल्द एक नया हिंदू संगठन खड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी साथी पूरी मजबूती से कार्य करेंगे।”

कई प्रमुख नाम रहे मौजूद, संगठन को लगा बड़ा झटका

इस्तीफा देने वालों में आनंद प्रकाश गुप्ता उर्फ मुन्ना, गौतम कुमार, अनूप सक्सेना, उमाशंकर गुप्ता, शाहिल मिश्रा, शिवम गुप्ता, सुमित गुप्ता, विनीत बाजपेई, आज़ाद चंद्र शेखर तिवारी, ईशु दीक्षित, सागर गुप्ता, पंकज राठौर, प्रिंस गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शुभम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इस सामूहिक इस्तीफे को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें