फर्रुखाबाद: खेत में पानी लगाते समय किसान की रहस्यमयी मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र के नगला कलार गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में पानी लगाते समय एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 52 वर्षीय हरनाथ सिंह खेत पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले, जिन्हें परिजन आनन-फानन में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काफी देर तक घर नहीं लौटे, तलाश में खेत पहुंचे परिजन

घटना शुक्रवार की है। हरनाथ सिंह रोज की तरह खेत में सिंचाई करने गए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो गए। तलाश करते हुए जब परिवार खेत पहुंचा, तो हरनाथ सिंह जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत हरनाथ सिंह को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने कराया पंचनामा, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गए मृतक किसान

मृतक हरनाथ सिंह अपने पीछे छह बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें