शाहजहांपुर ट्रेन हादसा: गरीब रथ की चपेट आने से बाइक सवार पूरा परिवार खत्म, 5 की मौके पर मौत

जनपद शाहजहांपुर में बुधवार की शाम रोजा जंक्शन के पास बिना फाटक की रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक पर शवों के टुकड़े बिखर गए और चारों तरफ खून ही खून नजर आया।

शाहजहांपुर
शाहजहांपुर

गरीब रथ ट्रेन में मचाई तबाही

आपको बता दें कि अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन (12204) जैसे ही रोजा जंक्शन के पास पावर केबिन के नजदीक पहुंची, उसी समय एक बाइक रेलवे लाइन पार कर रही थी। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संभल नहीं पाया और बाइक सवार सीधे ट्रेन की चपेट में आ गए। बाइक ट्रेन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई।

शाहजहांपुर
रेलवे ट्रैक पर पड़ा बाइक का टूटा हिस्सा

एक बाइक पर सवार था पूरा परिवार

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान निगोही थाना क्षेत्र के बिकन्ना गांव निवासी सेठपाल, उनकी पत्नी पूजा, 4 साल का बेटा सूर्या, 5 साल की बेटी निधि और सेठपाल के साढ़ू हरिओम के रूप में हुई है। हरिओम लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के बनके गांव के रहने वाले थे।

शाहजहांपुर
शाहजहांपुर

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार सेठपाल अपने परिवार के साथ बुधवार सुबह हरिओम के घर आए थे। शाम को सभी लोग बाइक से रोजा में लगने वाले बुध बाजार गए थे। खरीदारी के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

शाहजहांपुर
शाहजहांपुर

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी राजेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों के अवशेषों को पॉलीथीन में पैक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें