कायमगंज में स्कूल जा रहे मासूम छात्र को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज में सोमवार, 22 दिसंबर की सुबह बाबा व बहन के साथ स्कूल जा रहे 10 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस समेत फरार हो गया। यह घटना कायमगंज–दिल्ली रोड पर श्यामनगर (कैसर खां अड्डे) के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई घटित हुई थी।

बहन के सामने घायल हुआ मासूम

कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई निवासी कक्षा 4 का छात्र कार्तिक रोज की तरह अपनी बहन छाया व बाबा के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस (UP78 AN 2061) ने कार्तिक को जोरदार टक्कर मार दी। बहन की आंखों के सामने भाई सड़क पर गिर पड़ा, जबकि चालक बिना रुके बस लेकर मौके से फरार हो गया।

एक्शन में पुलिस, CCTV से बस की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्र के चाचा रमाकांत की तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार बस की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

हालत गंभीर, ICU में जिंदगी की जंग

गंभीर रूप से घायल कार्तिक को पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सिर और शरीर में गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई ले गए, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। परिजनों के अनुसार कार्तिक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

कायमगंज में टाइम पर नहीं दी छुट्टी की सूचना, रोडवेज की टक्कर से बाबा के साथ स्कूल जा रहा मासूम घायल

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें