कायमगंज में टाइम पर नहीं दी छुट्टी की सूचना, रोडवेज की टक्कर से बाबा के साथ स्कूल जा रहा मासूम घायल

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई बरियार निवासी सुरेंद्र सिंह शाक्य अपने 10 वर्षीय नाती कार्तिक और 14 वर्षीय नातिन छाया को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे कायमगंज–अलीगंज मार्ग पर कैसर खां अड्डे के पास पहुंचे, तभी कायमगंज से एटा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात रोडवेज बस ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

कायमगंज
कायमगंज

साइकिल से उछलकर सड़क पर गिरा मासूम

हादसे में कार्तिक साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों ने किया दिल्ली रोड जाम

हादसे के सूचना पर मौके पर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने दिल्ली रोड जाम कर दिया। हादसे व जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।

एम्बुलेंस से सीएचसी, फिर लोहिया अस्पताल रेफर

पुलिस की मदद से घायल कार्तिक को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन और डॉक्टर अमरेश ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे के घायल होने की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची मां प्रेमलता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि अगर बस की रफ्तार कम होती तो शायद यह हादसा टल सकता था।

कायमगंज
कायमगंज

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं भाई-बहन

बहन छाया ने बताया कि वह कायमगंज के दत्तूनगला स्थित एम डी मेमोरियल एकेडमी में कक्षा 6 की छात्रा है, जबकि उसका छोटा भाई कार्तिक कक्षा 1 में पढ़ता है। सोमवार को बाबा सुरेंद्र दोनों को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फर्रुखाबाद
जिला प्रशासन द्वारा जारी किया छुट्टी का आदेश

प्रशासन के आदेश के बावजूद खुले रहे स्कूल

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने रविवार को ही शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को 22 और 23 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था। बावजूद इसके कई स्कूल खुले रहे और बच्चे स्कूल जाते नजर आए।

कायमगंज
कायमगंज

बच्चों को नहीं मिली छुट्टी की जानकारी

एम डी मेमोरियल एकेडमी के कई छात्र-छात्राएं रास्ते में स्कूल जाते मिले। जब उनसे छुट्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। स्कूल के बाहर बच्चे यूनिफॉर्म में भी नजर आए।

प्रधानाचार्य से नहीं हो सका संपर्क

जब स्कूल के प्रधानाचार्य से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। अब सवाल उठता है कि क्या शीतकालीन छुट्टी की जानकारी बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचाना स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं थी?

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर

इस पूरे मामले के बाद शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। एक मासूम की जान जोखिम में डालने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है—यह बड़ा सवाल बन गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें