कायमगंज में शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, मचा हड़कंप – रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि शुक्रवार, 19 दिसंबर को उसकी नाबालिग भतीजी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों का कहना है कि थाना मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गठवाया निवासी संजू का बेटा सर्वेश शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

परिजनों की चिंता: अनहोनी की आशंका

पीड़ित परिवार का कहना है कि नाबालिग बच्ची के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है। इसी डर के चलते उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बच्ची को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई: मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

इस मामले में कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों को नाबालिग की तलाश में लगाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें