जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा में शनिवार को उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब टीपू सुल्तान का 9 वर्षीय पुत्र हसनैन अचानक घर से गायब हो गया। बताया गया कि वह पिता की डांट से नाराज़ होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने खुद तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव—चौकी इंचार्ज ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह टीम के साथ बच्चे की खोज में लग गए। कॉन्स्टेबल विजय गुर्जर और सचिन कुमार भी लगातार सक्रिय रहे।
200 से ज्यादा CCTV खंगाले, पुलिस ने ट्रेस की अंतिम लोकेशन
पुलिस टीम ने इलाके के 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। वीडियो और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से बच्चे की मूवमेंट को बारीकी से देखा गया और खोज को तेज किया गया।
सूझबूझ ने दिखाया असर, 8 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद
लगातार मेहनत के बाद पुलिस ने सिर्फ 8 घंटे में बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद टीपू को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को देखकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं।
परिजनों ने जताया आभार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना
परिजनों ने चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह और उनकी पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पुलिस की तेजी और समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। घटना से पूरे क्षेत्र में भी राहत की भावना है।


















