कायमगंज: सड़क हादसे में घायल किसान नेता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सत्तार नगर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के जिला सचिव गिरीश चंद्र शाक्य 28 नवंबर की रात अपने साथी राजेंद्र सिंह के साथ धरना स्थल से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रात लगभग 10:45 बजे कायमगंज–अचरा मार्ग पर विजय शाक्य के मकान के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
मृतक किसान नेता गिरीश चंद्र शाक्य का फाइल फोटो

टक्कर मारकर भागा चालक, फाटक बंद होने से गाड़ी छोड़कर फरार

जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर मौजूद लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई। तभी पता चला कि अज्ञात कार चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश में रेलवे फाटक पर फंस गया। फाटक बंद होने पर उसने गाड़ी मंदिर के पीछे छोड़ दी और मौके से फरार हो गया।

कायमगंज
कायमगंज

हालत गंभीर, पहले कायमगंज से रेफर, फिर कानपुर में चला इलाज

घायल गिरीश चंद्र को तत्काल सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां कई दिनों से उनका इलाज जारी था।

कायमगंज
कायमगंज

इलाज के दौरान किसान नेता की मौत, गांव में छाया मातम

संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजवीर चौहान ने बताया कि इलाज के दौरान गिरीश चंद्र ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही किसान यूनियन और गांव में शोक फैल गया।

कायमगंज
कायमगंज

अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज, शव गांव पहुंचा

मृतक के पुत्र सचिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कानपुर में ही किया गया, जिसके बाद शाम करीब 6 बजे शव गांव पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें