फर्रुखाबाद : कायमगंज बाग में मिले महिला के शव की नहीं हो पाई शिनाख्त, तीन डॉक्टरों के पैनल में हुआ पोस्टमार्टम – पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज में चार दिन पहले, 27 फरवरी को रेलवे स्टेशन के पास एक बाग में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सोमवार को 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब महिला की पहचान नहीं हो सकी, तो पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है, लेकिन पुलिस अभी भी महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

कायमगंज
कायमगंज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि

डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विकास पटेल और डॉ. शशि कटियार के पैनल में वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण ‘फांसी लगना’ बताया गया है। वहीं, डॉक्टरों ने महिला की मौत करीब तीन-चार दिन पहले होने की बात कही जा रही है।

कायमगंज
कायमगंज

DNA टेस्ट के लिए लिए गए बाल और खाल के नमूने

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में पहचान सुनिश्चित करने के लिए महिला के सिर की खाल और बाल का नमूना डीएनए (DNA) टेस्ट के लिए लिया है। मृतका ने नीले और लाल रंग का फूलदार लोअर, लाल-सफेद स्वेटर और गुलाबी-सफेद कुर्ती पहनी थी। उसके पास से चूड़ियां, बिछिया और अंगूठी जैसे गहने भी मिले हैं। कायमगंज कोतवाली प्रभारी एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

फर्रुखाबाद : आम के बाग में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें