फर्रुखाबाद: होली पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ रही डग्गेमार बसों पर एक्शन, 3 बसें सीज – भारी जुर्माना

फर्रुखाबाद में होली के त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली डग्गेमार बसों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और एआरएम रोडवेज राजेश कुमार ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही एक ऐसी बस पकड़ी गई जिसे रोडवेज के रंग में रंगा गया था और उसमें क्षमता से अधिक 75 यात्री सवार थे। वहीं, एक अन्य बस बिना बीमा और 6 महीने के टैक्स बकाये के साथ दौड़ती मिली। बिना परमिट वाली तीसरी बस समेत कुल तीन बसों को सीज कर रोडवेज डिपो में खड़ा किया गया है। इन पर 70 हजार रूपए का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

फर्रुखाबाद

ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग: 42 रोडवेज चालकों का हुआ टेस्ट

त्योहार के दौरान अक्सर सड़क हादसों की मुख्य वजह शराब पीकर वाहन चलाना होता है। इसे रोकने के लिए एआरटीओ ने रोडवेज और निजी बसों के चालकों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ से जांच की। राहत की बात यह रही कि 42 बसों की चेकिंग में एक भी सरकारी बस चालक नशे में नहीं पाया गया। प्रशासन की इस सक्रियता का मकसद यात्रियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाना है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

नशे में धुत ऑटो चालक ने बजाया ‘हुड़दंग’, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

चेकिंग के दौरान पांचालघाट पुल पर एक ऑटो चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई। तेज आवाज में गाने बजाते हुए और नशे में धुत होकर वह सवारियां ढो रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा, तो पता चला कि चालक के पास लाइसेंस तक नहीं था। राजेपुर और अमृतपुर की सवारियां ले जा रहे इस ऑटो को 13 हजार रुपए के जुर्माने के साथ आईटीआई चौकी में सीज कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बाइक पर ट्रिपल राइडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कार्रवाई

सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों को भी प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन लोग रॉन्ग साइड से आते पकड़े गए। बाइक सवार ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। पुलिस ने चालान काटते हुए बाइक को कब्जे में लिया और युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किया। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में अपील की है कि

“मद्यपान कर वाहन न चलाएं, त्योहार को मातम में न बदलें।”

Leave a Comment

और पढ़ें