फर्रुखाबाद : पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अंगौछे का फंदा बनाकर दी जान देने की कोशिश – परिजनों ने ऐसे बचाई जान

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगलियापुर पचरौली महादेवपुर निवासी रामसेवक के 35 वर्षीय पुत्र संजय का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस आपसी झगड़े से क्षुब्ध होकर संजय ने कथित तौर पर शराब के नशे में खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

कायमगंज
कायमगंज

कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा

गुस्से में भरे युवक ने कमरे के भीतर अंगौछे का फंदा बनाया और फांसी लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद वे तुरंत कमरे की ओर दौड़े। परिजनों ने बिना देर किए कमरे का दरवाजा तोड़ा और संजय को फंदे से नीचे उतारा।

कायमगंज
कायमगंज

हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल किया गया रेफर

परिजनों ने आनन-फानन में संजय को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विपिन ने संजय को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें