कायमगंज: बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कैंप, छात्राओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

कायमगंज के शकुन्तला देवी बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को महिला समाज कल्याण विभाग की ओर से बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत रहीं। उन्होंने छात्राओं को सरल भाषा में समझाया कि जीवन में शिक्षा ही वह पूंजी है जो कभी खत्म नहीं होती।

उन्होंने कहा कि “सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं और हर छात्रा को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।”

कायमगंज
कायमगंज

स्कूल प्रबंधिका को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान निर्मला राजपूत ने संस्था की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बालिकाओं के भविष्य और उच्चस्तरीय शिक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विद्यालय की स्थापना की, जो बेहद सराहनीय कदम है। मुख्य अतिथि ने मोनिका अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

कायमगंज
कायमगंज

छात्राओं को मिला प्रेरक मार्गदर्शन

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, डिजिटल सुरक्षा की जानकारी, करियर के विकल्प और शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को बताया कि आज का समय ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का है। अगर लड़कियां पढ़ लिख जाएं और खुद फैसले लेने में सक्षम बनें, तो समाज भी आगे बढ़ता है।

कायमगंज
कायमगंज

कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान और शोभा यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने छात्राओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें