फर्रुखाबाद : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक सवार पिता पुत्री को टक्कर, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत – दो बेटियों के सर से उठा मां का साया।

सोमवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास बाइक से दवा लेने आ रहे पिता और उनकी बेटी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

मौके पर मची अफरा-तफरी, डॉक्टर ने किया महिला को मृत घोषित

हादसा होते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

कायमगंज
मृतक रूही का फाइल फोटो

मृतका की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक महिला की पहचान कासगंज जनपद के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव उजीर का नगरा निवासी साहिल की 25 वर्षीय पत्नी रूही के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली, अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कायमगंज
कायमगंज

दवा लेने जाते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि रूही अपने पिता बबलू कुरैशी के साथ बाइक से कायमगंज दवा लेने जा रही थी। बबलू कुरैशी फिलहाल पटियाली कस्बे में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कायमगंज
कायमगंज

दो मासूम बच्चियों को छोड़ गई मां

रूही अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई है। बड़ी बेटी माहेनूर की उम्र 2 साल है, जबकि छोटी बेटी मात्र छह महीने की अनाविया है।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजा

हादसे की जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें