फर्रुखाबाद में मासूम से हैवानियत की कोशिश, बच्ची की चीख सुनकर मां पहुंची तो आरोपी फरार — पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज में एक युवक ने टॉफी दिलाने का लालच देकर पांच वर्षीय बच्ची को अपने पास बुला लिया। आरोपी लड़की को गोद में बिठाकर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।

बच्ची की चीख पर मां पहुंची

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आई तो आरोपी मौके से भाग गया। घटना देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां ने अंबेडकर नगर निवासी अमित जैन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी घर आता-जाता था।

पुलिस ने देर रात दबोचा

पुलिस ने सूचना मिलते ही गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें