‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे: एनसीसी कैडेट्स ने गूंजाया देशभक्ति का सुर

कायमगंज के शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूनिट-4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, फतेहगढ़ की ओर से ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया। कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में हुई इस पहल में छात्राओं ने जब राष्ट्रीय गीत गाया तो पूरा परिसर ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा।

कायमगंज
कायमगंज

120 कैडेट्स ने मिलकर गाया ‘वंदे मातरम’

कॉलेज की 120 एनसीसी कैडेट्स ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ गाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने छात्राओं को देशभक्ति के महत्व पर प्रेरक बातें बताईं। उन्होंने कहा कि यह गीत हर भारतीय को देश के प्रति त्याग और समर्पण की भावना से भर देता है।

शिक्षकों और छात्राओं ने ली एकता की शपथ

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, यूनिट से आए नायक सुधीर, और शिक्षक ममता सिंह, संतोष शर्मा, सायना खान, मनीष गौर, विकास श्रीवास्तव तथा लक्ष्मी गंगवार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण की शपथ ली।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें