कायमगंज में जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट — पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूंदेमई में शनिवार की शाम करीब चार बजे ग्राम समाज की जमीन पर मकान बनवाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंची।

गाली-गलौज के बाद भिड़े दोनों पक्ष, महिलाओं पर भी हुआ हमला

ग्रामीण राजीव कुमार ने बताया कि उसके ही परिवार के रामलखन के बेटे राहुल और हिमांशु, उनकी पत्नी कलावती व पुत्री सुमन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। हंगामे की आवाज सुनकर राजीव की पत्नी माधुरी देवी और पुत्र अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे, तो उन्हें भी मारपीट में चोटें आईं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें