कायमगंज में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पिता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को घर में न पाकर आसपास तलाश शुरू की। पिता ने बताया कि देर रात तक खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

आरोपी से था घर का आना-जाना

पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी युवक उसके बेटे का दोस्त है। उसका बेटा दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। आरोपी अक्सर घर आता-जाता था, इसी वजह से घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। पिता का कहना है कि युवक ने दोस्ती का गलत फायदा उठाकर यह हरकत की।

पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें