कायमगंज में कलयुगी बेटे का कहर: पिता को बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई, जान बचाने के लिए भागा घायल पिता

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर कोहना में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया। जानकारी के अनुसार, पिता पप्पू और बेटे लकी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपना आपा खो दिया और पिता को पकड़कर बंधक बना लिया।

कायमगंज
कायमगंज

लकी ने पिता को जमीन पर पटककर पीटा

गुस्से में आग-बबूला लकी ने पिता को न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूसों से बुरी तरह पीट दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार हो गया। पिटाई से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

ग्रामीणों ने बचाई जान, पहुंचाया अस्पताल

घायल पिता किसी तरह वहां से भागकर पड़ोसियों के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी बेटा फरार

घटना की सूचना मिलते ही कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल पिता ने बेटे लकी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें