कायमगंज में गोपाष्टमी का भव्य उत्सव, भगवती गौशाला में उमड़े श्रद्धालु

कायमगंज नगर से सटे गांव घसिया चिलौली स्थित भगवती गौशाला में बुधवार को गोपाष्टमी पर्व बड़ी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गौशाला में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गौ माता को स्नान कराकर वस्त्र, फूलमाला और हल्दी-कुमकुम से सजाया। पूरा माहौल “गौ माता की जय” और “जय गोपाल” के जयकारों से गूंज उठा।

कायमगंज
कायमगंज

गायों को गुड़-चना खिलाकर की गौ सेवा 

गोपाष्टमी के इस पावन अवसर पर गौ भक्तों ने गायों को गुड़-चना और हरा चारा खिलाया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देश में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

कायमगंज
कायमगंज

पूजा-अर्चना और आरती से गूंजा पूरा परिसर

सुबह से शुरू हुई गौ पूजन की रस्में दोपहर तक चलती रहीं। विधि-विधान से आरती और हवन के बाद भक्तों ने गौ माता के चरणों में मत्था टेका। श्रद्धालुओं का कहना था कि गौ सेवा से जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है, यही हमारी सनातन परंपरा का संदेश है।

कायमगंज
कायमगंज

गौ भक्तों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस मौके पर अनिल अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, आकाश कट्टर हिंदू, ओम कालेश्वर पाठक, अंकित रस्तोगी, कुलदीप भारद्वाज, हर्ष रस्तोगी और नरेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गौ प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की प्रतीक हैं, और उनकी सेवा से समाज में शांति का वातावरण बनता है।

कायमगंज
कायमगंज

Leave a Comment

और पढ़ें