ओवरटेक में गई मासूम की जान: फर्रुखाबाद में स्कूली बस की टक्कर से किशोरी की दर्दनाक मौत

बुधवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कंपिल-रुदायन रोड पर गांव मानिकपुर के पास स्कूली बस और बाइक की टक्कर में 13 वर्षीय किशोरी रिया शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई। बस का पहिया रिया के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ।

कम्पिल
मृतक मासूम रिया शाक्य फाइल फोटो

बहन के घर जा रही थी रिया, रास्ते में हुआ हादसा

मृतक रिया शाक्य जनपद एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराना की रहने वाली थी। वह अपने भाई नितेश के साथ कायमगंज में अपनी बहन के घर जा रही थी। नितेश बाइक चला रहा था और रिया पीछे बैठी थी। मानिकपुर के पास स्कूली बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों गिर पड़े। इसी दौरान बस का पिछला पहिया रिया के सिर पर चढ़ गया।

कंपिल
कंपिल

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम करने की कोशिश

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचा गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कंपिल
कंपिल

पुलिस जांच में जुटी, बस चालक फरार

कंपिल थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक बच्चों सहित बस लेकर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। मृतका रिया अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कायमगंज

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें