फर्रुखाबाद में पूर्व सैनिक से 40 लाख की साइबर ठगी, पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर रचा गया बड़ा फर्जीवाड़ा

फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर राठौर गांव निवासी और वर्तमान में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्रानगंज में रह रहे पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र के साथ 40 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सेवा निवृत्त होने के बाद उन्होंने व्यापार शुरू करने के लिए पेट्रोल पंप लगाने की सोची थी, लेकिन ठगों ने उन्हें लाइसेंस दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

कायमगंज
कायमगंज

जस्ट डायल से हुई पहचान, फिर रचा गया फर्जीवाड़ा

पूर्व सैनिक ने बताया कि उन्होंने Just Dial ऐप के जरिए संपर्क किया था। वहां से ठगों ने उन्हें फर्जी वेबसाइट के माध्यम से पेट्रोल पंप आवंटन की प्रक्रिया दिखाते हुए एडवांस और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर रकम ट्रांसफर करवाई। कुछ ही हफ्तों में आरोपियों ने उनके खाते से कुल 40 लाख रुपए ठग लिए।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शिकायत दर्ज होते ही साइबर टीम को जांच में लगाया गया। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और बैंक डिटेल्स के आधार पर गिरोह का खुलासा किया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस ने मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी जुनेद आलम और कटघर निवासी कादिर को गिरफ्तार किया। इनके पास से 25 लाख रुपए नकद, करीब 40 लाख रुपए कीमत की ऑडी कार, 6 मोबाइल, 10 सिम कार्ड और 22 एटीएम कार्ड बरामद हुए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

किराए के खाते में मंगवाते थे रकम 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जस्ट डायल के जरिए लोगों का भरोसा जीतते थे और पेट्रोल पंप आवंटन की फर्जी वेबसाइट बनाकर उनसे एडवांस राशि मंगवाते थे। वे रकम को किराए के खातों में मंगवाकर रैपिडो जैसी ऐप्स से खाता किट खरीदते थे ताकि पहचान छिपी रहे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें