कायमगंज में छठ पूजा की धूम: सीपी स्कूल कैंपस में महिलाओं ने उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य, गूंजे लोकगीत

कायमगंज नगर में आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। नगर के सीपी विद्या स्कूल कैंपस में स्थित तालाब किनारे महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने किया। आयोजन के दौरान पूरा कैंपस छठ माता के गीतों और श्रद्धा की भावना से सराबोर रहा।

कायमगंज
कायमगंज

महिलाओं ने दिया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य

सुबह के समय जब सूर्य की पहली किरण निकली, तब महिलाओं ने तालाब किनारे खड़े होकर जल में अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंचीं। सभी ने लोकगीत गाते हुए छठी मइया से परिवार की खुशहाली, समृद्धि और संतानों की लंबी उम्र की कामना की।

कायमगंज
कायमगंज

डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने बताया छठ का महत्व

कार्यक्रम के दौरान सीपी स्कूल की डायरेक्टर डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जिसमें सूर्य अस्त और उदय दोनों समय भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। यह त्यौहार नारी शक्ति, श्रद्धा और संयम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के पर्व लोगों में एकता और भक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

लोकगीतों और भक्ति से गूंजा पूरा कैंपस

पूरे आयोजन के दौरान छठी मइया के भजन और पारंपरिक गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने “उठे सूरज देव” और “केलवा जे पातर” जैसे पारंपरिक गीतों पर पूजा संपन्न की। वहीं बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी इस धार्मिक माहौल में उत्साह से भागीदारी की।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें