कायमगंज में पड़ोसी ने दोस्तों संग घर में घुसकर नाबालिग से की छेड़छाड़, विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात शर्मनाक वारदात सामने आई है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ अपने नाती को देखने रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। देर रात इसी मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी युवक अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुस आया।

कायमगंज
कायमगंज

बदनीयत से की हरकत, विरोध पर दी धमकी

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया तो पास की झोपड़ी में सो रहा उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी युवक और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

कायमगंज
कायमगंज

परिजनों के लौटने पर खुला राज

सुबह जब पीड़ित परिवार परिजन जब रिश्तेदारी से लौटकर घर आए तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें