खड़े-खड़े अचानक धधक उठी कार! फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा, चार दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

शुक्रवार की दोपहर जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब अचानक खड़ी कार आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार चारों युवक समय रहते बाहर कूद गए और उनकी जान बच गई।

कायमगंज
कायमगंज

मौके पर पहुंची दमकल टीम, जलकर खाक हुई कार

आग लगने की सूचना मिलते ही पांचाल चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

पिता को लेने पहुंचे थे चार युवक

आपको बता दें कि थाना कादरी गेट के अमेठी कोहना निवासी प्रदीप पुत्र नेत्रपाल गांव में एक निजी स्कूल चलाते हैं। उनका चालक नेत्रपाल पुत्र रामशंकर, अपने साथी कुंदन पुत्र रामबाबू, सागर पुत्र नरेश और मिथुन पुत्र राजकुमार के साथ पांचाल घाट अपने पिता रामशंकर को लेने गया था। कार को दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग किनारे खड़ा किया गया था। तभी अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने का कारण अब तक अज्ञात

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग की वजह से आग लगी होगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन किसी की जान जाने से सभी ने राहत की सांस ली।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें