कायमगंज में शराबी युवक ने महिला से की छेड़खानी, विरोध करने पर पति के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के एक मोहल्ला में शराब के नशे में धुत युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उक्त आरोपी युवक ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी।

कायमगंज
कायमगंज

विरोध करने पर पति के साथ की मारपीट

महिला का पति जब मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ विरोध किया तो युवक भड़क गया। उसने बोतल उठाकर पति के सिर और पेट में मार दी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

महिला व उसके पति के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी।

कायमगंज
कायमगंज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आरोपी युवक व महिला के पति के बीच मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में आरोपी युवक और महिला के पति के बीच हुई मारपीट को साफ देखा जा सकता है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें