शामली में एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस मारा गया, पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस ढेर हो गया। पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि नफीस इलाके में छिपा है। इसके बाद पुलिस टीम ने भाभीसा गांव को चारों ओर से घेर लिया। जब नफीस को सरेंडर करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

कायमगंज
कायमगंज

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अस्पताल में मौत

पुलिस की जवाबी फायरिंग में नफीस को गंभीर गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से एक अन्य बदमाश भागने में कामयाब रहा। सीनियर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

शामली
मृतक बदमाश मोहम्मद नफीस का फाइल फोटो

34 केसों में वांटेड था नफीस

पुलिस के अनुसार मोहम्मद नफीस कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मोहम्मद मूंदा है। नफीस पर हत्या, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के 34 मुकदमे दर्ज थे। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था और पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।

शामली
शामली

मौके से हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस को एक .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर तमंचा, सात कारतूस (दो खाली और पांच जिंदा) और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल किन वारदातों में हुआ।

एसपी बोले—सभी वांटेड अपराधियों पर कार्रवाई जारी

एसपी एन.पी. सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय सभी वांटेड अपराधियों की सूची तैयार की गई है और उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नफीस की मौत से पुलिस को बड़ी राहत मिली है और इस अभियान को आगे और तेज किया जाएगा।

लखनऊ
लखनऊ

योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक 238 बदमाश मारे गए

उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 से जुलाई 2025 के बीच 14,000 से ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। इन मुठभेड़ों में 30,000 से अधिक अपराधी गिरफ्तार और 9,000 से ज्यादा बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। वहीं, 238 अपराधी पुलिस की कार्रवाई में मारे गए हैं।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें