कायमगंज: लायंस क्लब के 49वें अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

कायमगंज: लायंस क्लब के 49वें अधिष्ठापन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन नगर के सीपी गेस्ट हाउस में धूमधाम से किया गया। समारोह की शुरुआत डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से की। इस दौरान सीपी विद्या निकेतन की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ला0 निमिता अग्रवाल ने ध्वज बंदना और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।

कायमगंज
कायमगंज

सामाजिक कार्यों का वर्ष भर का प्रदर्शन
कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने वर्ष भर के सामाजिक और आर्थिक योगदान की जानकारी दी। इस दौरान रक्तदान शिविर, वृद्धाश्रम में निशुल्क उपचार, निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण, ब्लाइंड स्कूल में बच्चों को ड्रेस और पंखा, सावन झूला कार्यक्रम और बाढ़ क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण सहित कई गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया गया।

कायमगंज
कायमगंज

गरीबों और छात्रों के लिए मदद
समारोह में गरीब विधवा के बेटे के इलाज हेतु 86 हजार का चेक प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों की निर्धन छात्राओं को बाय साइकलिंग संस्था द्वारा 22 साइकिलें भेंट की गई। इस प्रयास से समाज के जरूरतमंदों को बड़ी मदद मिली।

कायमगंज
कायमगंज

अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया गया
मुख्य अतिथि डि. गवर्नर एमजेएफ ला0 संपति सर्राफ ने वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश अग्रवाल का कार्यकाल सर्वसम्मति से बढ़ा दिया। साथ ही श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल को आगामी वर्ष का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने डॉ. अग्रवाल की समाज सेवा की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग की आश्वासन दी।

कायमगंज
कायमगंज

संस्था की जानकारी और दीक्षांत
दीक्षांत अधिकारी बी फर्स्ट ला0 शरद अग्निहोत्री ने नए सदस्यों को लायंस क्लब की कार्यप्रणाली और समाज सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व डि. गवर्नर ला0 ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने सभी अभिभावकों से समय और सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश अग्रवाल ने समाज सेवा और लोगों को जागरूक करने के महत्व पर जोर दिया।

कायमगंज
कायमगंज

समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, ब्लॉक प्रमुख पति अरुण दुबे और कई समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गंगवार और अंजुम दुबे ने कुशलता से किया। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्था की सराहना करते हुए समाज सेवा में सहयोग का वचन दिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें