फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकले 22 वर्षीय युवक का शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर खाली प्लाट में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। युवक की मौत की सूचना पर पुलिस फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था दीपक

पूरा मामला जहानगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत झंसी के मजरा नगला चाहर का है। बता दें कि गांव निवासी नंदराम राजपूत का 22 वर्षीय पुत्र दीपक बुधवार की रात गांव में आयोजित रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह सरवर आलमपुर गांव में सुभाष चंद्र के खाली पड़े प्लाट में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। वहां मौजूद ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव में मिला शव

युवक की मौत की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बृजमोहन पाल व राजपूताना चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को। सूचना तक पहुंची डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक विभाग की टीम में फोटोग्राफी का वीडियोग्राफी साक्ष्य एकत्रित किए।

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

कुछ ही देर में मृतक के भाई जबर सिंह, घनश्याम और चाचा वीरभान समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक रामलीला देखने के लिए घर से निकला था। नगला चाहर से करीब चार किलोमीटर दूर सरवर आलमपुर में वह कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिवार के कुछ सदस्य मैनपुरी में रिश्तेदार के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। दीपक अविवाहित था और उसके पिता की करीब 13 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। भाई जबर सिंह ने किसी से पारिवारिक रंजिश होने से इनकार किया है।

प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं पर जांच

घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चाएं भी सामने आई हैं, हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति साफ होगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें