फर्रुखाबाद : 12 दिन से लापता युवक का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम – पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित आरपी डिग्री कॉलेज से करीब 50 कदम पहले नगर पंचायत के बोर्ड के नीचे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। इस घटना की खबर जैसे ही पूरे इलाके में फैली, लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी।

मृतक की हुई पहचान, लंबे समय से थी बीमारी

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के बंदरखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय दीपचंद पाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मृतक दीपचंद लंबे समय से सेप्टिक की बीमारी से जूझ रहा था। परिवार के लोग उसे अक्सर घर से बाहर जाने के लिए मना करते थे, लेकिन इसके बावजूद वह घर से निकल जाता था और शराब पीने का भी आदी था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से लापता चल रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

शहनवाज़ खान द्वारा यूपी 112 पर दी गई सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कमालगंज दीपक त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें